
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) भारत का ऐसा पहला बैंक बन गया है, जिसने अपने सभी नए और मौजूदा क्रेडिट कार्ड्स पर बिना किसी छिपी शर्त के जीरो फॉरेक्स मार्कअप (Zero Forex Markup) की सुविधा लागू कर दी है। यह सुविधा बिना किसी अतिरिक्त चार्ज या कार्ड अपग्रेडेशन के सभी कार्डधारकों को स्वतः (ऑटोमैटिक) मिल जाएगी।
इस अनूठी पहल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेनदेन करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। आमतौर पर ₹1,00,000 के विदेशी मुद्रा लेनदेन पर ग्राहकों को 3.5% मार्कअप और जीएसटी मिलाकर लगभग ₹4,130 का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था, जो अब पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक भी पहले की तरह जारी रहेंगे।
बैंक के रिटेल लायबिलिटीज व क्रेडिट कार्ड्स हेड शिरीष भंडारी ने बताया कि आज के दौर में अंतरराष्ट्रीय भुगतान केवल यात्रा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें ई-कॉमर्स शॉपिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन और ऑनलाइन शिक्षा भी शामिल हैं। इस बदलाव के बाद ग्राहकों को विदेश यात्रा या अंतरराष्ट्रीय भुगतान के लिए अलग से फॉरेक्स कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी।