डॉ. उमेश कुमार शुक्ला को ग्रामोदय विश्वविद्यालय में दूरवर्ती एवं सतत शिक्षा केन्द्र के निदेशक का दायित्व

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के अंतर्गत दूरवर्ती शिक्षा एवं सतत शिक्षा केन्द्र के निदेशक पद का दायित्व परिवर्तन किया गया है।

विश्वविद्यालय आदेश के अनुसार कला संकाय में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. कमलेश थापक को दूरवर्ती शिक्षा एवं सतत शिक्षा केन्द्र के निदेशक पद के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त किया गया है।

वहीं कृषि संकाय में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उमेश कुमार शुक्ला को दूरवर्ती शिक्षा एवं सतत शिक्षा केन्द्र में स्थानांतरित करते हुए निदेशक का पूर्णकालिक दायित्व प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button