मंडल रेल प्रबंधक वर्मा ने 12 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सोमवार, 14 सितंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने अगस्त 2026 में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले 12 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कर्मचारियों ने अपनी सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता से संभावित खतरों की समय रहते पहचान कर बड़ी रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मानित कर्मचारियों में मुकेश कुमार ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक/ब्लॉक हट ‘बी’; आकाश सरोज, पॉइंट्समैन/सरकोनी; गजाली रहमान, वरिष्ठ खंड अभियंता/वर्क्स उन्नाव; विनोद कुमार यादव, स्टेशन मास्टर/वीरापट्टी; अरुण कुमार वर्मा, पॉइंट्समैन/तालाखजूरी; सर्वजीत कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर/बाबतपुर; ललित कुमार, स्टेशन अधीक्षक/शिवपुर; इंद्राज यादव, ट्रेन मैनेजर/वाराणसी; दीपक विश्वकर्मा, पॉइंट्समैन/लोहता; सुजीत कुमार, पॉइंट्समैन/जौनपुर सिटी; मनीष कुमार सोनकर, पॉइंट्समैन-A/कपसेठी तथा राहुल कुमार, स्टेशन मास्टर/जैतीपुर शामिल हैं।

इन कर्मचारियों ने धुआँ, चिंगारी, हैंगिंग पार्ट, ब्रेक बाइन्डिंग और ट्रैक में बैलास्ट धंसने जैसी खामियों को समय रहते पहचानकर तत्काल कार्रवाई की तथा गाड़ियों को सुरक्षित रुकवाया। DRM सुनील कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सजगता से रेल परिचालन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button