
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / जम्मू : उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, विवेक कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों ने आज दिनांक 17 अप्रैल को पुल संख्या 17 व कठुआ से माधोपुर पंजाब रेल खंड के बीच का व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुल के चल रहे अपडेशन कार्यों की प्रगति का जायजा लेना और परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान की मुख्य बिंदुओं पर ध्यान दिया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुल की संरचनात्मक स्थिति और हाल ही में किए गए तकनीकी सुधारों का बारीकी से जायजा लिया गया। रेलवे पुल पर चल रहे, मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई और अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
अपने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल के कठुआ – माधोपुर पंजाब खंड पर ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नलिंग प्रणाली और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया ताकि ट्रेनों का संचालन सुचारू और सुरक्षित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

सुरक्षा मानकों पर ध्यान व यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, मंडल रेल प्रबंधक ने पुल के ट्रैक अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों के रखरखाव मानकों की समीक्षा की।
इस दौरान अधिकारियों को निर्देश उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद वरिष्ठ इंजीनियरों और संबंधित कर्मचारियों को निर्माण की गुणवत्ता से समझौता न करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी के साथ उपस्थित थे। मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यों की वर्तमान गति पर संतोष व्यक्त किया और रेल परिचालन को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।