
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय विद्यालय खेल परिसर में “भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी” का सतना सांसद गणेश सिंह एवं दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन के कर कमलों से शुभारंभ किया गया।

सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के पूर्व छात्र प्रवीण तिवारी तथा उनकी अकादमी सदस्यों के प्रयासों से शुरू इस अकादमी का उद्देश्य चित्रकूट एवं आसपास के बच्चों, युवाओं और बालिकाओं को विशेषज्ञों और अनुभवी कोचों द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को खेल-तकनीक, फिटनेस और रणनीतिक समझ को वैज्ञानिक तरीके से निखारने के साथ उनकी पहचान और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को कम उम्र में ही ढूँढने के साथ उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करके भविष्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के चैंपियन के रूप में तैयार करना होगा।

राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख क्रिकेट अकादमी के माध्यम से अनुभवी खिलाड़ियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट प्रशिक्षण प्रदान कर बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना है तथा अनुशासन और खेल भावना का निर्माण, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती, नियमित और वैज्ञानिक प्रशिक्षण, मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण देकर अत्याधुनिक खेल सुविधाएँ प्रदान करना है।

कार्यक्रम में बड़ा रामधाम मंदिर के महंत सियारामदास महाराज, महात्मा गाँधी ग्रामोदय विश्व विद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे, नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डॉ. इलेश जैन, भाजपा नेत्री श्रीमती विनीता शिवहरे, राव प्रबल श्रीवास्तव, कार्तिकेय द्विवेदी सहित दीनदयाल शोध संस्थान के कोषाध्यक्ष वसंत पंडित, सचिव अपराजित शुक्ला, महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल, सुरेंद्र पाल ग्रामोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव एवं चित्रकूट के गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अकादमी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
