मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा द्वारा गौरा–जंघई रेलखंड का निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : यात्रियों की सुरक्षा तथा संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार गौरा –सुवंसा –बादशाहपुर –निभापुर –जंघई रेलखंड का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने लगभग 27 किलोमीटर लंबे दोहरीकरण कार्य का जायजा लिया तथा रेलपथ, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, सिग्नलिंग व्यवस्था तथा निर्माण कार्यों की प्रगति का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा संरक्षा से संबंधित प्रत्येक बिंदु पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए l

Related Articles

Back to top button