
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : 20वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग 2024 -2025 में एसएमआर और जिज्ञासा क्रिकेट क्लब के बीच सूर्या ग्राउंड पर मैच खेला गया ! जिसमे एसएमआर पहले बैटिंग करते हुये 31.4 ओवर में 145 रन बनाकर पूरी टीम आल आउट हो गयी ! जिसमे शिवराज ने 5 विकेट एवं विनय सिंह ने 2 विकेट लिए !
जिज्ञासा क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुये 36 ओवर मे 5 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच 5 विकेट के साथ जीत लिया ! जिसमे रितेश राय ने 108 बॉल पर 59 रन की पारी खेली, साथ मे सुधीर ने 29 बॉल पर 41 रन बनाये!
इस मैच में शिवराज सिंह मैन ऑफ द मैच रहे |
![Photo of शादी के मंडप में भी गूंजे आरक्षण बचाओ के नारे, 82 दिनों से जारी आंदोलन [68,500 शिक्षक भर्ती] पहुंचा वैवाहिक समारोह तक](https://suryodaybharat.com/wp-content/uploads/2026/11/WhatsApp-Image-2026-11-21-at-13.29.40-390x220.jpeg)