
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के पूर्व शोधार्थी डॉ. सूरज कुमार द्विवेदी का चयन पूर्णप्रज्ञ संशोधन मन्दिरम् (आदर्श शोध संस्थान), बेंगलुरु में कॉलेज लाइब्रेरियन के पद पर हुआ है। यह प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध है तथा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने डॉ. सूरज कुमार द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया।

डॉ. सूरज कुमार द्विवेदी ने वर्ष 2024 में बीबीएयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से प्रोफेसर एवं आईक्यूएसी निदेशक डॉ. शिल्पी वर्मा के निर्देशन में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की। उनका शोध कार्य पांडुलिपियों के संरक्षण एवं अभिगम्यता विषय पर केंद्रित रहा, जिसे अकादमिक जगत में सराहना प्राप्त हुई।
डॉ. द्विवेदी की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।