पॉलीक्लीनिक, ऐशबाग में ‘विश्व ओआरएस दिवस’ पर जागरुकता कैम्प का आयोजन

राहुल यादव, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/बादशाहनगर रमेश चन्द्र के दिशानिर्देशन में बुधवार, पॉलीक्लीनिक, ऐशबाग में ‘विश्व ओआरएस दिवस’ (World ORS Day) के अवसर पर जागरुकता कैम्प का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय तिवारी ने पॉलीक्लीनिक पर उपस्थित रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारिजनों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के महत्व, दस्त और उल्टी से होने वाले डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) को रोकने और इसके जीवन रक्षक फायदों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें ओआरएस घोल को घर पर बनाने की विधि भी बतायी गयी।

Related Articles

Back to top button