
अशोक यादव, लखनऊ / नई दिल्ली : भारतीय रेल की परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यक्षमता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत देशभर के 37 रेल मंडलों में मंडल रेल प्रबंधकों (DRM) की नई नियुक्तियां एवं पदस्थापन किए गए हैं। इस फेरबदल में उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडलों को भी नए डीआरएम मिले हैं।
जारी आदेश के अनुसार, अमनदीप कपूर को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल (LKO) का डीआरएम नियुक्त किया गया है, जबकि शिखा श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल (LJN) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रकार लखनऊ के दोनों प्रमुख रेल मंडलों में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है।
रेलवे बोर्ड के आदेश के तहत प्रयागराज मंडल में नितिन बंसल, इज्जतनगर में दिलीप कुमार श्रीवास्तव, चक्रधरपुर में नीरज के. वर्मा, डीडीयू में सुबिन कुमार, दिल्ली में संजय सिंह और धनबाद में नीरज श्रीवास्तव को डीआरएम की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मुंबई के सीएसएमटी मंडल में दीपक नारायण काटे, मुंबई सेंट्रल में सुधीर कुमार सरवरिया, पुणे में हर्षा दास, सियालदह में मनोज कुमार गंगेया, रायपुर में पृथुल कुमार, नागपुर में इंद्रजीत दिहाना तथा नांदेड़ में मनीष चंद्र को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं जोधपुर में नरेंद्र कुमार लोहिया, जम्मू में अक्षय कुमार मारांटू, अंबाला में मनीषा चटर्जी, हुबली में समीर शंकर और बेंगलुरु में नवीन कुमार अग्रवाल को डीआरएम नियुक्त किया गया है।
रेलवे में इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य मंडलीय प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना, परिचालन दक्षता बढ़ाना और यात्री सुविधाओं तथा रेल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। नए डीआरएम के सामने अपने-अपने मंडलों में समयबद्ध कार्य निष्पादन और बेहतर रेल सेवाएं सुनिश्चित करने की चुनौती होगी।
नए डीआरएम और उनके पदस्थापन स्थल (नई नियुक्तियां)
सुबिन कुमार: डीआरएम/डीडीयू (DDU), पूर्व मध्य रेलवे
नरेंद्र कुमार लोहिया: डीआरएम/जोधपुर (JU), उत्तर पश्चिम रेलवे
दीपक नारायण काटे: डीआरएम/सीएसएमटी (CSTM), मध्य रेलवे
अक्षय कुमार मारांटू: डीआरएम/जम्मू (JAMMU), उत्तर रेलवे
मनीषा चटर्जी: डीआरएम/अंबाला (UMB), उत्तर रेलवे
समीर शंकर: डीआरएम/हुबली (UBL), दक्षिण पश्चिम रेलवे
नितिन बंसल: डीआरएम/प्रयागराज (PRYJ), उत्तर मध्य रेलवे
डॉ. अमित कुमार जैन: डीआरएम/संबलपुर (SBP), पूर्व तटीय रेलवे
पृथुल कुमार: डीआरएम/रायपुर (Raipur), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
शिखा श्रीवास्तव: डीआरएम/लखनऊ (LJN), पूर्वोत्तर रेलवे
मनोज कुमार गंगेया: डीआरएम/सियालदह (SDAH), पूर्व रेलवे
वीणा कुमारी वर्मा: डीआरएम/अजमेर (AII), उत्तर पश्चिम रेलवे
यशवंत कुमार चौधरी: डीआरएम/रतलाम (RTM), पश्चिम रेलवे
अर्चना मित्तल: डीआरएम/मालदा (MLDT), पूर्व रेलवे
अमृत श्रीवास्तव: डीआरएम/विशाखापत्तनम (VSKP), दक्षिण तटीय रेलवे
सुधीर कुमार सरवरिया: डीआरएम/मुंबई सेंट्रल (BCT), पश्चिम रेलवे
गुरिंदर सिंह नारंग: डीआरएम/जबलपुर (JBP), पश्चिम मध्य रेलवे
इंद्रजीत दिहाना: डीआरएम/नागपुर (NGP), मध्य रेलवे
नीरज श्रीवास्तव: डीआरएम/धनबाद (DHN), पूर्व मध्य रेलवे
प्रशांत कुमार: डीआरएम/लुमडिंग (LMG), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
अमनदीप कपूर: डीआरएम/लखनऊ (LKO), उत्तर रेलवे
संजय सिंह: डीआरएम/दिल्ली (DLI), उत्तर रेलवे
नीरज के. वर्मा : डीआरएम/चक्रधरपुर (CKP), दक्षिण पूर्व रेलवे
नवीन कुमार अग्रवाल: डीआरएम/बेंगलुरु (SBC), दक्षिण पश्चिम रेलवे
दिलीप कुमार श्रीवास्तव: डीआरएम/इज्जतनगर (IZN), पूर्वोत्तर रेलवे
सत्येंद्र के. शुक्ला: डीआरएम/गुंतकल या (GTL), दक्षिण तटीय रेलवे
भारद्वाज चौधरी: डीआरएम/सोलापुर (SUR), मध्य रेलवे
पवन प्रिया राजू: डीआरएम/कोटा (KOTA), पश्चिम मध्य रेलवे
योगेंद्र बघेल: डीआरएम/गुंटूर (GNT), दक्षिण मध्य रेलवे
शरद शर्मा: डीआरएम/तिनसुकिया (TSK), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे
अमिता शुक्ला: डीआरएम/नागपुर (NGP), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
अभिजीत कुमार सिन्हा: डीआरएम/मैसूर (MYS), दक्षिण पश्चिम रेलवे
भास्कर चोरड़िया: डीआरएम/रायगढ़ या संबंधित मंडल (RGDA), पूर्व तटीय रेलवे
राजेश तिवारी: डीआरएम/वडोदरा (BRC), पश्चिम रेलवे
देवेंद्र कुमार चौधरी: डीआरएम/सेलम (SA), दक्षिण रेलवे
मनीष चंद्र: डीआरएम/नांदेड़ (NED), दक्षिण मध्य रेलवे
हर्षा दास: डीआरएम/पुणे (PUNE), मध्य रेलवे
