मेकअप आर्टिस्ट्स को दुबई में इंटरनेशनल ट्रेनिंग का मौका, फॉरएवर52 ने लॉन्च किया खास कॉन्टेस्ट

ग्रैंड विनर को भूमिका बहल के साथ तीन दिन की ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट, 25 दिसंबर 2026 तक कर सकेंगे आवेदन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मेकअप के क्षेत्र में अपना करियर बनाने और हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। फॉरएवर52 ने अपने प्लेटफॉर्म ‘एकेडमिक बाय फॉरएवर52’ के माध्यम से देशभर के मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए दुबई टूर कॉन्टेस्ट लॉन्च किया है। इसके विजेता को दुबई में अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट से प्रशिक्षण लेने के साथ प्रसिद्ध भारतीय मेकअप एजुकेटर भूमिका बहल से भी सीखने का अवसर मिलेगा।

इस प्रतियोगिता में मेकअप आर्टिस्ट्स, स्टूडेंट्स, बिगिनर्स और ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों को एकेडमिक बाय फॉरएवर52 के कम से कम एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके अपना ओरिजिनल मेकअप लुक तैयार करना होगा। इसके साथ उन्हें मेकअप से जुड़ी एक प्रोफेशनल टिप भी साझा करनी होगी।

प्रतियोगिता में चार सेमीफाइनलिस्ट चुने जाएंगे, जिनमें से एक ग्रैंड विनर होगा। विजेता को भूमिका बहल और फॉरएवर52 के साथ दुबई में तीन दिन बिताने, प्रोफेशनल मेकअप ट्रेनिंग लेने और प्रशिक्षण पूरा होने पर सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका मिलेगा। वहीं, अन्य तीन सेमीफाइनलिस्ट को फॉरएवर52 की मेकअप वैनिटी और दिल्ली स्थित भूमिका बहल एकेडमी में एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

ब्रांड की इस पहल का उद्देश्य छोटे शहरों से लेकर महानगरों तक के उभरते मेकअप टैलेंट को मंच प्रदान करना और उनके कौशल को निखारना है। इससे पहले भी फॉरएवर52 अपने केबीकेबी अभियान के तहत मेकअप आर्टिस्ट्स को वैनिटी, नकद पुरस्कार और विशेष शूट में भाग लेने के अवसर दे चुका है।

कॉन्टेस्ट में शामिल होने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन और नियमों की जानकारी के लिए इंस्टाग्राम हैंडल @academicbyforever52 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button