
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : संगीत पीढ़ियों को जोड़ने के साथ दिलों में खास जगह भी बनाता है। इसी खूबसूरत रिश्ते को दर्शाने के लिए ज़ी टीवी का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ चिल्ड्रन्स डे पर विशेष एपिसोड लेकर आ रहा है। इस दौरान कंटेस्टेंट शिवानी की शानदार गायकी ने दिग्गज गायक और शो के जज कुमार सानू को भावुक कर दिया।
शूटिंग के दौरान शिवानी ने अपने पिता शिवदास स्वामी के साथ ‘काहे छेड़े’ गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। पिता-बेटी की इस जुगलबंदी ने सभी जजों का दिल जीत लिया। जावेद अली ने उनकी प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कहा, “ये क्या देख लिया, रोंगटे खड़े हो गए!”
वहीं, शिवानी की गायकी से प्रभावित कुमार सानू ने कहा कि इतनी कम उम्र में इतना मुश्किल गाना एक ही टेक में बिना गलती के गाना बेहद खास है। उन्होंने शिवानी की प्रस्तुति को मूल रिकॉर्डिंग से भी बेहतर बताया और उनके हुनर की जमकर सराहना की।
इस दौरान एक भावुक पल तब आया, जब कुमार सानू खुद शिवानी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्यार और प्रोत्साहन के रूप में शिवानी को नीले और सफेद रंग की एक लग्जरी घड़ी भी भेंट की। इस अप्रत्याशित उपहार को देखकर शिवानी भावुक हो गईं।

एपिसोड में शिवानी के पिता शिवदास स्वामी और शंकर महादेवन के बीच भी खास म्यूजिकल जुगलबंदी देखने को मिलेगी। यह प्रस्तुति अलग-अलग पीढ़ियों के संगीतकारों के बीच खूबसूरत तालमेल को दर्शाएगी।
शानदार प्रस्तुतियों, पिता-बेटी के भावुक रिश्ते और जजों के स्नेह से सजा यह विशेष एपिसोड दर्शकों के लिए यादगार होगा।
देखना न भूलें ‘सा रे गा मा पा 2026’, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी और हिंदी ज़ी5 पर।

