पूर्वोत्तर रेलवे का शुद्ध पेयजल महाअभियान; लखनऊ मंडल के 13 स्टेशनों पर क्लोरीन व बैक्टीरिया टेस्ट में पास हुआ पानी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर : रेल यात्रियों और रेल परिवार को पूरी तरह स्वच्छ एवं बैक्टीरिया- मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्टेशनों, कार्यालयों व आवासीय कॉलोनियों में एक वृहद् जल गुणवत्ता निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों (CHIs) द्वारा पानी की टंकियों, वाटर कूलरों तथा पाइप लाइनों के अवशिष्ट क्लोरीन, जीवाणु संवर्धन (बैक्टीरियोलॉजिकल) एवं रासायनिक परीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

लखनऊ मंडल में यह महाअभियान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (मंडल चिकित्सालय/बादशाहनगर) डॉ० रमेश चन्द तथा अपर मंडल रेल प्रबन्धक/इन्फ्रा भुवनेश सिंह के संयुक्त विधिक निर्देशन में संचालित किया गया। इसके तहत टीम ने 13 प्रमुख स्टेशनों और 04 मुख्य रेल कॉलोनियों में मुस्तैदी से 264 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण तथा 07 जीवाणु संवर्धन परीक्षण किए, जिसके जांचोपरांत सभी जल नमूने विधिक मानकों के अनुरूप शत-प्रतिशत शुद्ध पाए गए । इसी प्रकार इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों तथा वाराणसी मंडल के कोचिंग डिपो, चिकित्सालयों, रनिंग रूम और क्रू लॉबी में भी पंपिंग प्रणालियों व वाटर फिल्टरों की सघन जांच कर शुद्ध पेयजल सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button