
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई: भारतीय अल्कोबेव इंडस्ट्री में एक ऐतिहासिक बदलाव का अनावरण करते हुए डियाजियो इंडिया ने अपने सबसे प्रतिष्ठित व्हिस्की ब्रांड मैकडॉवेल्स नंबर 1 (McDowell’s No. 1) को बिल्कुल नए प्रीमियम अवतार में पेश किया है। ब्रांड के 125 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण रिइन्वेंशन है, जिसे विशेष रूप से नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं की पसंद और स्टेटस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इम्पोर्टेड स्कॉच और प्रीमियम ग्रेन स्पिरिट्स का बेजोड़ मिश्रण
हर साल 30 मिलियन से अधिक केसेज की रिकॉर्ड बिक्री करने वाले इस मास-प्रीमियम ब्रांड के लिक्विड को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है। नए ब्लेंड में चुनिंदा इम्पोर्टेड स्कॉच, इंडियन माल्ट्स और प्रीमियम ग्रेन स्पिरिट्स का अनूठा मिश्रण शामिल है, जिसे चुनिंदा ओक और अमेरिकन बैरल्स में मैच्योर किया गया है। 100 से अधिक कड़े क्वालिटी चेक्स से गुजरे इस लिक्विड में वनीला, मेलो माल्ट और डेलिकेट स्वीट स्पाइस के बेहतरीन नोट्स मिलते हैं, जो उपभोक्ताओं को एक बेहद क्लीन और स्मूथ फिनिश प्रदान करते हैं। बदलाव केवल लिक्विड तक सीमित नहीं है, बल्कि बोतल को भी पूरी तरह से एक समकालीन (कंटेम्पररी) और एस्पिरेशनल विजुअल लुक दिया गया है।

कंज्यूमर्स की बदलती प्राथमिकताओं का ब्लूप्रिंट: रुचिरा जैतली
इस ऐतिहासिक ट्रांसफॉर्मेशन पर टिप्पणी करते हुए डियाजियो इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) श्रीमती रुचिरा जैतली ने कहा, “आज का व्हिस्की ड्रिंकर वैल्यू को नए तरीके से परिभाषित कर रहा है। अब बात सिर्फ अफोर्डेबिलिटी की नहीं, बल्कि क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और बेहतर एक्सपीरियंस की है।” उन्होंने बताया कि कंपनी ने 11 प्रमुख मार्केट्स में 10,000 से अधिक कंज्यूमर्स के साथ गहन इनसाइट्स को वैलिडेट करने के बाद इस आइकॉनिक व्हिस्की ब्रांड को विकसित किया है। रुचिरा जैतली ने दावा किया कि यह महज एक रिलॉन्च नहीं है, बल्कि भारत की मास-प्रीमियम व्हिस्की कैटेगरी के भविष्य का एक मजबूत ब्लूप्रिंट है, जो ग्राहकों के सामाजिक सेलिब्रेशन और कनेक्शन के मौकों को और अधिक यादगार बनाएगा।
