सहार। नरायनपुर सिरसानी से शिव भक्तों का एक जत्था बुधवार को लोधेश्वर के लिए रवाना हुआ।सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, संरक्षक डॉ विनोद त्रिपाठी, योगेश तिवारी,पंकज तिवारी,बबलू,गणेश तिवारी आदि पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर व तिलक लगाकर विदा किया। जत्थे में नरायनपुर,सिरसानी, बले पुरवा,मेर,शहवाज पुर आदि गांवों के लोग मौजूद थे।कांवरियों ने कहा कि भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहे।इसलिए वह पैदल लोधेश्वर रवाना हो रहे हैं।जत्थे में शामिल भक्तों ने कहा कि भगवान शंकर में उनकी विशेष आस्था है।इसमें पुत्तन,छोटे,योगेश तिवारी, कल्लू तिवारी,पप्पू कठेरिया आदि लोग शामिल थे।
Related Articles
मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन का किया निरीक्षण, पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
August 24, 2026
वित्त मंत्री का बड़े लोक उपक्रमों से दिसंबर तक तीन चौथाई पूंजीगत खर्च पूरा करने पर बल
October 19, 2020
Check Also
Close
