‘स्ट्राइव इंडिया’ थिंक टैंक ने मध्य कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता को प्रदान की मानद सदस्यता

अशोक यादव, लखनऊ : लखनऊ स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों के प्रतिष्ठित थिंक टैंक ‘स्ट्राइव इंडिया’ (STRIVE India) ने मध्य कमान मुख्यालय में आयोजित एक विशेष गरिमापूर्ण समारोह के दौरान जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C), मध्य कमान, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता (PVSM, UYSM, AVSM, YSM) को अपनी मानद सदस्यता (Honorary Membership) प्रदान की है।

लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता को भेंट की गई ‘यूएस-ईरान वॉर‘ पुस्तक
यह विशिष्ट सम्मान स्ट्राइव इंडिया के अध्यक्ष मेजर जनरल ए के चतुर्वेदी (AVSM, VSM, सेवानिवृत्त) द्वारा सेना कमांडर को भेंट किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर व्यावसायिक चर्चाओं को बढ़ावा देने के लिए सेना कमांडर के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर, मेजर जनरल चतुर्वेदी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता को अपने संपादन में तैयार थिंक टैंक का नवीनतम प्रकाशन ‘यूएस-ईरान वॉर: मिथ एंड रियलिटी‘ (US-Iran War: Myth and Reality) पुस्तक की एक प्रति भी भेंट की। एपीपी (APP) द्वारा मुद्रित और यूनिवर्सल बुक सेलर्स, लखनऊ द्वारा वितरित यह ग्रंथ समकालीन युद्धों में हार्ड पावर की सीमाओं, राष्ट्रीय सहनशीलता और भारत के लिए रणनीतिक परिचालन व सुरक्षा सबकों का बहुआयामी विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

सैन्य अभियानों में एआई (AI) और भविष्य के संघर्षों पर उच्चस्तरीय चर्चा
पुस्तक भेंट के उपरांत भारत द्वारा सामना की जा रही रणनीतिक चुनौतियों और भविष्य के युद्धों के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों पर एक उच्चस्तरीय विमर्श हुआ। इस चर्चा में सैन्य अभियानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्वायत्त हथियार प्रणालियों (Autonomous Weapons) के बढ़ते उपयोग, वायु शक्ति की बदलती भूमिका तथा रीयल-टाइम युद्धक्षेत्र जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहराई से विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Back to top button