पितृ पक्ष की प्रतिपदा पर बृज की रसोई ने आशियाना में जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पितृ पक्ष की प्रतिपदा तिथि के पावन अवसर पर प्रेरणास्रोत बाबा नीम करौली जी की कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बृज की रसोई की ओर से हर रविवार की भांति आशियाना में लगभग 2 हजार जरूरतमंदों, बच्चों, बुजुर्गों एवं श्रमिकों को पौष्टिक कढ़ी-चावल का निःशुल्क वितरण किया गया।

संस्था के संस्थापक विपिन शर्मा ने सेवा कार्यक्रम के दौरान कहा कि पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनके स्मरण में नहीं, बल्कि भूखे को अन्न और जरूरतमंद को सम्मान देने में निहित है। इसी सेवा भाव से समाज के वंचित वर्ग के चेहरों पर मुस्कान लाने का यह प्रयास किया गया।

इस पुनीत सेवा अभियान के सफल संचालन में जालिम सिंह, योगेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, दीपक भुटियानी, विकास पाण्डेय, नवलेश सिंह, अनुराग दुबे, मुकेश कनौजिया और अखिलेश सिंह सहित अनेक सेवाभावी स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संस्था ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Back to top button