यूपीआईटीएस-2026 में यूपीएसडीएम के पवेलियन में ‘आओ करके सीखें’ थीम की धूम; स्टॉलों पर उमड़ी भीड़

राहुल यादव, ग्रेटर नोएडा/लखनऊ : इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2026) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अद्भुत जादू देखने को मिला। ‘आओ करके सीखें’ थीम पर आधारित यह पवेलियन इस बार 16 कौशलों के लाइव प्रदर्शन और इंटरैक्टिव गतिविधियों के साथ दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मिशन निदेशक पुलकित खरे के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष पवेलियन में ‘देखिए, समझिए और खुद करके सीखिए’ के सिद्धांत को लागू किया गया है। दर्शकों ने ‘डू इट योरसेल्फ’ (DIY) गतिविधियों के तहत पॉटरी और टेराकोटा स्टॉल पर चाक चलाकर मिट्टी को सुंदर आकार दिया, वहीं लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी स्टॉल पर सूई-धागे से पारंपरिक बारीक कारीगरी सीखने में गहरी रुचि दिखाई।

ट्रेड शो के दूसरे दिन ‘स्किल मंच’ भी युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा का गवाह बना, जहाँ युवाओं ने गायकी, रंगों से सजी फाइन आर्ट्स और ‘हुनर’ थीम पर अपनी कल्पनाओं को जीवंत रूप दिया। व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग की इस अभिनव पहल ने वैश्विक खरीदारों और स्थानीय दर्शकों को बड़े पैमाने पर आकर्षित किया है।

Related Articles

Back to top button