लखनऊ रेलवे स्टेशन पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा का औचक निरीक्षण; निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया । निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशन की अवसंरचना, यात्री सुविधाओं और चल रही विकास परियोजनाओं की जमीनी समीक्षा करना था।

दौरे के दौरान डीआरएम ने स्टेशन भवन, मुख्य छत और हालिया मूसलाधार बारिश के दृष्टिगत जल निकासी व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म अंडरपास, प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों तथा स्टेशन के बाहरी (सर्कुलेटिंग) क्षेत्र का भी बारीकी से निरीक्षण किया। श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यात्रियों की सुगमता, सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी विकास कार्यों को तय मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रथम) शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता तथा चारबाग के स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button