
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक और हिंदी साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने की, जिन्होंने इस अवसर पर मंडल की गृह पत्रिका ‘रेल प्रज्ञा’ का विमोचन किया तथा राजभाषा पखवाड़े के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू. एस. नाग ने कंप्यूटर में हिंदी यूनिकोड के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता रोहिलखंड विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशुतोष प्रिय ने “हिंदी, भारतीय संस्कृति एवं विकसित भारत, भाषा से राष्ट्र निर्माण की ओर” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता –
हिंदी निबंध :- गौरव शंखवार प्रथम, रीता कुमारी द्वितीय, प्रभांशु वाजपेयी तृतीय।
हिंदी वाक् :- रीता कुमारी प्रथम, अमरेश कुमार द्वितीय, हरेराम पाण्डेय तृतीय।
टिप्पण एवं प्रारूप लेखन :- अमरेश कुमार प्रथम, गौरव शंखवार द्वितीय, सुधीर कुमार यादव तृतीय।
राजभाषा प्रश्नोत्तरी :- गौरव शंखवार व सुभाष सिंह मेहता (प्रथम), अमरेश कुमार व रीता कुमारी (द्वितीय) तथा योगेश कुमार व भुवन कुमार (सांत्वना पुरस्कार)।
कार्यक्रम के समापन पर सहायक कार्मिक अधिकारी शिशु ओम दीक्षित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।