दोहरीघाट – औड़िहार पर नई मेमू सेवा का हुआ शुभारंभ

सूर्योदय भारत संचार सेवा, वाराणसी : क्षेत्रीय जनता की मांग को ध्यान में रखते हुये रेल मंत्रालय द्वारा 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू सवारी गाड़ी का शुभारम्भ 11 मई, 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से 05121 उद्घाटन विशेष गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया गया । इस अवसर पर दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर से आयोजित समारोह, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री, उत्तर प्रदेश अरविन्द कुमार शर्मा, सांसद (घोसी) राजीव राय की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन एवं वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे ।

इस गाड़ी के संचलन से छात्रों, किसानों, व्यावसायियों सहित स्थानीय जनता को किफायती, संरक्षित एवं आरामदेह यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। 05121 दोहरीघाट-औड़िहार उद्घाटन विशेष गाड़ी दोहरीघाट से 11 मई, 2026 को चलाई गई । इस गाड़ी का नियमित संचलन 12 मई, 2026 से 65122/65121 औंड़िहार-दोहरीघाट-औड़िहार मेमू सवारी गाड़ी से किया जायेगा।

उद्घाटन विशेष गाड़ी का सम्भावित समय निम्नवत है :

11 मई, 2026 को 05121 उद्घाटन विशेष गाड़ी दोहरीघाट से सम्भावित समय 16.00 बजे प्रस्थान कर मुरादपुर से 16.17 बजे, अमिला से 16.35 बजे, घोसी से 16.52 बजे, कोपागंज से 17.12 बजे, इन्दारा से 17.40 बजे, मऊ से 17.55 बजे, दुल्लहपुर से 18.17 बजे, जखनियाँ से 18.30 बजे तथा सादात से 18.42 बजे छूटकर औंड़िहार 19.10 बजे पहुँचेगी।

65122/65121 औंड़िहार-दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू सवारी गाड़ी का नियमित संचलन 12 मई, 2026 से किया जायेगा, फलस्वरूप 65122 औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू सवारी गाड़ी औंड़िहार से 05.00 बजे प्रस्थान कर सादात से 05.18 बजे, जखनियाँ से 05.30 बजे, दुल्लहपुर से 05.42 बजे, मऊ से 06.15 बजे, इन्दारा से 06.35 बजे, कोपागंज से 06.43 बजे, घोसी से 07.04 बजे, अमिला से 07.22 बजे, मुरादपुर से 07.39 बजे छूटकर दोहरीघाट 08.00 बजे पहुँचेगी तथा 65121 दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू सवारी गाड़ी दोहरीघाट से 08.20 प्रस्थान कर मुरादपुर से 08.35 बजे, अमिला से 08.51 बजे, घोसी से 09.08 बजे, कोपागंज से 09.27 बजे, इन्दारा से 09.55 बजे, मऊ से 10.10 बजे, दुल्लहपुर से 10.32 बजे, जखनियाँ से 10.42 बजे तथा सादात से 10.53 बजे छूटकर औंड़िहार 11.25 बजे पहुँचेगी।

Related Articles

Back to top button