
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दो अलग-अलग ट्रेनों में छूटा यात्रियों का कीमती सामान बरामद कर उन्हें सुरक्षित सौंप दिया है।
गाड़ी संख्या 12561 अप के कोच बी-3 में एक यात्री का सामान छूटने की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट, गाजीपुर सिटी के कांस्टेबल तीर्थ राज यादव ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने मौके से एक नेवी ब्लू पिट्ठू बैग और पीला झोला बरामद किया। आवश्यक सत्यापन के बाद ₹5,000 मूल्य का यह सामान मूल निवासी मधुबनी (बिहार) के यात्री संतोष कुमार साफी को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।
इसी तरह, गाड़ी संख्या 14006 से सीवान स्टेशन पर आरपीएफ टीम द्वारा एक ब्राउन रंग का पिट्ठू बैग बरामद किया गया। यह बैग भी मधुबनी (बिहार) के निवासी यात्री विक्की यादव का था, जिसे ₹4,000 की अनुमानित कीमत वाले सामान के साथ जांच के उपरांत सकुशल लौटा दिया गया । दोनों रेल यात्रियों ने संकट के समय आरपीएफ की इस त्वरित सहायता और ईमानदारी के लिए रेल प्रशासन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

