दिल्ली मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की धूम; नुक्कड़ नाटकों और प्रतियोगिताओं से यात्रियों को किया जागरूक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026’ अभियान का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है । “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय पर आधारित यह अभियान संपूर्ण समाज और सरकार की भागीदारी के दृष्टिकोण पर जोर देता है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में होगा ।

एक प्रमुख रेलवे मंडल होने के नाते, दिल्ली मंडल अपने सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों, ट्रेनों, पटरियों और कॉलोनियों में पांच प्रमुख स्तंभों के अंतर्गत विशेष जन-सहभागिता गतिविधियां चला रहा है । इनमें स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (CTUs) का रूपांतरण, स्वच्छ पाठशाला, और सफाई मित्र सुरक्षा शिविर मुख्य रूप से शामिल हैं ।

अभियान के तहत विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इसके साथ ही, आम रेल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से मंडल के प्रमुख स्टेशनों— दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया । इन स्टेशनों पर स्वच्छता मानकों में स्पष्ट और बड़ा बदलाव लाने के लिए गहन सफाई अभियान और सतत कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button