
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शनिवार 19 सितंबर 2026 को प्रातः लगभग 03:50 बजे ट्रेन संख्या 14308 के लोको पायलट ने लाल गोपालगंज–रामचौरा रोड रेलखंड के मध्य किलोमीटर संख्या 23/05 के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति को पड़ा हुआ देखा। लोको पायलट ने तत्काल सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। लोको पायलट की तत्परता से रेलवे ट्रैक पर पड़े व्यक्ति की जान बच गई।
उक्त व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल कंट्रोल को दी गई। व्यक्ति को रामचौरा रोड स्टेशन के स्टेशन मास्टर कार्यालय लाया गया। इसके बाद चिकित्सा सहायता के लिए एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजा गया।
लोको पायलट की सजगता एवं त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। रेलवे प्रशासन द्वारा लोको पायलट की सतर्कता की सराहना की गई।