
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : स्वच्छोत्सव-2026 के तहत शनिवार रेलवे इंस्टीट्यूशन हायर सेकेंडरी स्कूल, लखनऊ में ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कचरे को चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन में अलग-अलग डालने तथा कचरे का सही तरीके से निस्तारण करने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कचरा प्रबंधन से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए !
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने घर और आसपास कचरा अलग-अलग करने तथा स्वच्छ एवं साफ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।