एक बिखरा परिवार, बदला एक औरत का संसार : ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा ‘हक़’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : इमरान हाशमी और यामी गौतम धर स्टारर इमोशनल ड्रामा ‘हक़’ अब टेलीविज़न दर्शकों तक पहुंचने जा रही है। सुपर्ण एस. वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर शनिवार, 20 सितंबर को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर होगा।

‘हक़’ एक ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी दुनिया तब बदल जाती है, जब एक पति दूसरी पत्नी को अपनी जिंदगी में लेकर आता है। इसके बाद एक महिला अपने टूटते परिवार और बदलते रिश्तों के बीच खुद को संभालते हुए अपने और बच्चों के लिए आवाज उठाने का फैसला करती है। कहानी उसके संघर्ष, आत्मसम्मान और अपने फैसले खुद लेने के साहस को सामने लाती है।

इमरान हाशमी ने बताया कि उन्हें फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा से ज्यादा घर के भीतर चल रही खामोश उथल-पुथल ने आकर्षित किया। उनके मुताबिक यह किरदार उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।

यामी गौतम धर ने कहा कि कहानी पढ़ते समय मुख्य किरदार की ताकत और हिम्मत ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने इसे अपनी आवाज और विश्वास के लिए खड़े होने की कहानी बताया।

सिनेमाघरों में दर्शकों का ध्यान खींचने के बाद ‘हक़’ अब टेलीविज़न के जरिए घर-घर पहुंचने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button