
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में एनसीसी 67 यूपी बटालियन की ओर से नए कैडेट्स के नामांकन के लिए 14 सितंबर 2026 को ओपन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सभी पंजीकृत छात्र (बॉयज) उपलब्ध सीटों के आधार पर इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
एनसीसी आर्मी विंग में शामिल होने के इच्छुक छात्रों को 14 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे बिरसा मुंडा छात्र गतिविधि केंद्र, बीबीएयू में उपस्थित होना होगा। छात्रों को निर्धारित टी-शर्ट, लोअर/शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
नामांकन के लिए प्रथम वर्ष के छात्र तथा चार या पांच वर्षीय डिग्री कार्यक्रम में अध्ययनरत द्वितीय वर्ष के छात्र पात्र होंगे। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 178 सेंटीमीटर (5 फीट 10 इंच) ऊंचाई निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण के साथ सामान्य ज्ञान (G.K.) की लिखित परीक्षा भी शामिल होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक छात्रों से निर्धारित एनसीसी नामांकन/पंजीकरण फॉर्म साथ लाने और लिखित परीक्षा के लिए पेन लेकर आने को कहा है। पंजीकरण फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के माध्यम से अथवा संबंधित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर रैली स्थल पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें। एनसीसी नामांकन से संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए छात्र 7905404478 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
