अध्यक्ष अजय राय ने रक्षाबंधन पर पाल मर्सी होम में मानसिक अस्वस्थ बच्रक्षाबंधन राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया

अशोक यादव, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार वृंदावन कालोनी स्थित पाल मर्सी होम मे मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्रक्षाबंधन राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया.

इस मौके पर बच्चियों ने राखी बांधकर उनके सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की यहाँ आना उनके लिए बहुत सुखद अनुभव है. उन्होंने पाल मर्सी होम द्वारा किये जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना की. पाल मर्सी होम में मानसिक अस्वस्थ और यौन हिंसा से पीड़ित एवं जरूरतमंद बच्चियों की देखभाल की जाती हैं !

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह यहाँ दूसरी बार आये है, बेसहारा बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाना खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर स्वयं व कांग्रेस पार्टी की और से मदद की जायेगी. कांग्रेस कार्यकर्ता बच्चियों की बेहतर सेवा व देखभाल के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे.

Related Articles

Back to top button