बेहतर सुरक्षा और आसान सेवाओं से राजस्थान में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस पर बढ़ा भरोसा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : सही समय पर लिया गया इंश्योरेंस फैसला परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के साथ भविष्य की योजनाओं को भी मजबूत आधार दे सकता है। राजस्थान में भी लोग अब टर्म प्लान, लंबी अवधि की बचत और रिटायरमेंट प्लानिंग को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। इसी बढ़ती जरूरत के बीच आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में राजस्थान के टर्म प्लान बिजनेस में सालाना आधार पर 96.7% की ग्रोथ दर्ज की है।

31 मार्च, 2026 तक कंपनी ने राजस्थान में 10,47,053 लोगों को कवर किया था। राज्य में कुल सम एश्योर्ड 1,15,160 करोड़ रुपए और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 11,117 करोड़ रुपए था। पिछले 7 वर्षों में कंपनी ने राजस्थान में ग्राहकों को 3,558 करोड़ रुपए के लाभ और 1,367 करोड़ रुपए डेथ क्लेम के तौर पर दिए हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर अमीश बैंकर ने कहा कि राजस्थान कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और शहरी व उभरते केंद्रों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहक अब वित्तीय सुरक्षा, लंबी अवधि की बचत और रिटायरमेंट प्लानिंग को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।

कंपनी के अनुसार, टेक्नोलॉजी से सेवाओं को आसान बनाने पर भी जोर है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में करीब 54% सेविंग्स पॉलिसी उसी दिन जारी हुईं और करीब 58% इंश्योरेंस पॉलिसी डिजिटल केवाईसी के जरिए जारी की गईं। वहीं, 97% सर्विस सेल्फ-हेल्प या डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध कराई गईं।

राजस्थान में कंपनी की 23 शाखाएँ, 13,969 एडवाइजर, 6,827 पार्टनर शाखाएँ और 5,436 स्पेसिफाइड पर्सन का नेटवर्क है। कंपनी आगे ब्रांच विस्तार और एडवाइजर नियुक्तियों के जरिए अपनी पहुँच बढ़ाने की योजना बना रही है।

Related Articles

Back to top button