
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के 14 वे दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए मंगलवार कुलसचिव सभागार में व्यवस्था समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस मौके पर दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो कपिल देव मिश्रा, अधिष्ठाता एवं पूर्व कुलपति, कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय सहित विभिन्न व्यवस्था समितियों के समन्वयक गण मौजूद रहे।

इस अवसर पर मैडल, प्रचार प्रसार, अकादमी, दूरवर्ती , मंच, आवास, भोजन, चिकित्सा, स्वागत, वित्त , क्रय, परिवहन आदि व्यवस्था के समन्वयकों द्वारा प्रस्तुत पृथक पृथक कार्ययोजना को लेकर विचार विमर्श हुआ।
