आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन द्वारा केरल ड्रीम पर्यटन – 5 रात्रि / 6 दिन का अहमदाबाद से फ्लाइट द्वारा 13 सितम्बर से टूर प्लान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अहमदाबाद : आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन अहमदाबाद की रीजनल मैनेजर के निर्देशन में देखो अपना देश के तहत केरल ड्रीम पर्यटन टूर के तहत केरल का टूर 5 रात / 6 दिन का अहमदाबाद से फ्लाइट के द्वारा केरल ड्रीम पर्यटन टूर का प्लान किया गया है जो अहमदाबाद से फ्लाइट द्वारा 13 सितम्बर 2026 को कोचि – त्रिवेन्द्रम के लिये लिये रवाना होगा तथा वापसी में 18 सितम्बर 2026 को अहमदाबाद को बापस आएगा

इस टूर के तहत आईआरसीटीसी के द्वारा पुरे टूर के दौरान ब्रेकफास्ट, रात्रि का खाना और होटल में ठहरने की व्यवस्था आईआरसीटीसी के द्वारा की जाएगी, इस पर्यटन टूर में कोच्चि, मुन्नार, थेककडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम पर्यटन स्थलो को घुमाने की व्यवस्था शामिल है।

यह जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया की आईआरसीटीसी क मुख्य उदेश्य है कि इस तरह के ड्रीम पर्यटन टूर के द्वारा भारत वर्ष के लोगों को भारत की विभिन्न संस्कृति और सौंदर्य से रूबरू कराना है, केरल ड्रीम पर्यटन टूर के लिए प्रति व्यक्ति रु. 49700/- दर निर्धारित की गई हैं। इस यात्रा में आईआरसीटीसी की ओर से LTC की सुविधा भी दी जा रही है।

IRCTC द्वारा लॉन्च किए गए टूर पैकेज में बुकिंग शुरू हो गई है, “EMI से बुक करें पैकेज” यह सुविधा केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है। IRCTC की वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर लॉग इन कर सकते हैं और टूर पैकेज ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 502, 5वीं मंजिल, पेलिकन बिल्डिंग, गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आश्रम रोड, अहमदाबाद, पिन कोड: 380009 अथवा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, प्लेटफार्म नं. 1, वडोदरा रेलवे स्टेशन, पर संपर्क किया जा सकता है

Related Articles

Back to top button