आगरा में लग्जरी लाइफस्टाइल एग्जीबिशन ‘हाउस ऑफ़ क्यूरेशंस’ का शुभारंभ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आगरा : शनिवार, आगरा के संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में ‘हाउस ऑफिस क्यूरेशंस’ एग्जीबिशन के प्रथम संस्करण का आयोजन किया गया, आयोजन का शुभारंभ राज्यसभा सांसद और आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया !

देशभर से फैशन ब्यूटी लाइफस्टाइल और महिला उद्यमियों के चुनिंदा ब्रांड को एक मंच पर लाने वाली इस प्रदर्शनी में दिल्ली, लुधियाना, गुड़गांव, जयपुर सहित आसपास के विभिन्न महानगरों की महिला उद्यमियों ने प्रतिभाग किया !

एग्जीबिशन का आयोजन तनीषा ढींगरा और रिया डावर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ! तनीषा जग्गी ने बताया कि एग्जीबिशन का उद्देश्य युवा महिलाओं को खास और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है !

इस प्रकार का आयोजन युवा महिलाओं के लिए स्वरोजगार का एक सशक्त उद्यम साबित हो सकता है, फैशन और लाइफस्टाइल की चाह रखने वालों में इस एग्जीबिशन को लेकर खासा उत्साह देखा गया ! इस अवसर पर हस्त निर्मित उत्पाद खास तौर पर आकर्षण का केंद्र रहे !

Related Articles

Back to top button