
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल नियमों को सख्ती से लागू करने, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और यात्रियों के सफर को सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार 7 अगस्त 2026 को एक व्यापक और मेगा टिकट-चेकिंग अभियान चलाया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार शुक्रवार को चलाऐ गये इस मेगा टिकट चेकिंग अभियान के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर – आबू रोड, बीकानेर मंडल के बीकानेर – हनुमानगढ़, जयपुर मंडल के जयपुर – रेवाड़ी एवं जोधपुर मंडल के पाली मारवाड़ – लूणी – समदड़ी व फुलेरा -मेड़ता रोड रेलखंडो पर पर्याप्त संख्या में चेकिंग व रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ तैनात कर स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में समन्वित रूप से चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित इस बड़े एवं व्यापक अभियान के दौरान 1413 दोषियों से कुल 9.17 लाख का जुर्माना वसूला गया। जिनमें बिना टिकट यात्रा के 1,361 मामलों से 8,70,800 रुपए ,अनियमित यात्रा के 39 मामलों से 27020 रुपए, अनाधिकृत सामान बेचना (अवैध वेंडिंग) के 09 मामलों से 12105 रुपए, धूम्रपान के 03 मामलों से 6000 रुपए तथा गंदगी फैलाना के 01 मामले से 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना वैध टिकट और अमान्य यात्रा-प्राधिकार (गलत टिकट) के यात्रा करने वाले यात्रियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके साथ ही, चेकिंग टीमों ने स्टेशनों और ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी फैलाने और अनाधिकृत वेंडिंग पर भी पैनी नजर रखी और दोषियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला।
रेलवे द्वारा इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे ताकि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके तथा अधिकृत रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके ताकि उनका सफ़र सुगम हो ।
रेल यात्रियों से निवेदन है कि रेल नियमों का पालन करते हुए हमेशा उचित टिकट लेकर यात्रा करें एवं निर्धारित श्रेणी में ही

