विश्व स्तनपान सप्ताह – मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर में मूल्यांकन, प्रश्नोत्तरी एवं सम्मान समारोह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाहनगर रमेश चंद्र के दिशानिर्देशन में शनिवार 01.08.2026 से 07.08.2026 तक मण्डल में मनाये जा रहे ‘विश्व स्तनपान सप्ताह 2026’ के अवसर पर शुक्रवार मण्डल चिकित्सालय बादशाहनगर में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/एडमिन डॉ. अनामिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्तनपान विषय पर अब तक किए गए प्रयासों का मूल्यांकन एवं भावी प्रतिबद्धता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाभार्थी मरीजों एवं कर्मचारियों द्वारा स्तनपान से संबंधित पूछे गए प्रश्नों, शंकाओं एवं भ्रांतियों का समाधान वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अयाज अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया गया।

इस अवसर पर डॉ. निहारिका, चिकित्सालय के पैरामेडिकल स्टाफ, रेलकर्मी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button