बीबीएयू के सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में गुरुवार 6 अगस्त को सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास परिसर में हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुनीता मिश्रा ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सलाहकार प्रो. के.के. पाण्डेय, चीफ वार्डन प्रो. नीतू सिंह तथा डॉ. रवि शंकर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर किया गया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही छात्राओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहते हुए पर्यावरणीय उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में अमरूद, नींबू, नाशपाती, अनार, आम एवं आड़ू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और इन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्रावास वार्डन डॉ. शालिनी चंद्रा, डॉ. मोनिका शर्मा, डॉ. विक्टोरिया सुजैन, डॉ. मैत्री वर्मा, डॉ. चिम्परी सृजनी सहित अन्य शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, शोधार्थी, माली एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button