
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली। रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित तथा मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता से स्वागत‘ अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत मंगलवार मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों -हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, एवं फतेहगढ़ आदि स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, शौचालय, रेलवे ट्रैक तथा अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों की मशीनीकृत एवं गहन सफाई कराई गई, साथ ही यात्रियों को स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग के लिए जागरूक किया गया। अभियान को जन-सहभागिता का स्वरूप देने के उद्देश्य से ईएनएचएम एवं ऑनबोर्ड फ्रंटलाइन स्टाफ ने ‘स्वच्छता से स्वागत‘ संदेश अंकित बैज धारण कर जन-जागरूकता रैली निकालकर आमजन को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया जा रहा है तथा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जा रहा है।




