
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा ऐशबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं0 01 के प्रवेश द्वार पर ‘पर्यावरण निगरानी तंत्र’ लगाया गया है, जिसमें लगे 55 इंच के डिजिटल प्रदर्शन पट पर हर पल पर्यावरण की जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके अन्तर्गत (AQI) सांस लेने वाली हवा कितनी साफ है। गैसीय प्रदूषकरू कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO₂), सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) का स्तर, धूल के कणों का स्तर PM 2.5 और PM10 तथा तापमान और नमी की रियल-टाइम रीडिंग की जानकारी प्राप्त होगी।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा, “इस सिस्टम से यात्री, रेलकर्मी और आम नागरिक स्टेशन पर मौजूद हवा की गुणवत्ता तुरंत जान सकेंगे और अपने स्वास्थ्य को लेकर सही निर्णय ले सकेंगे।”
ऐशबाग स्टेशन पर लगे इस सिस्टम को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। वर्तमान में यहाँ के सभी पर्यावरणीय मानक सुरक्षित सीमा में हैं, जो स्वस्थ यात्रा का भरोसा देते हैं।