
अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ। एडिशनल प्रोफेसर एवं डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता को फेडरेशन ऑफ एशियन ऑर्गेनाइजेशन्स फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (Federation of Asian Organizations for Radiation Oncology – FARO) की पब्लिक रिलेशंस कमेटी (Public Relations Committee) का सदस्य नामित किया गया है। यह संस्थान के लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है कि इस प्रतिष्ठित समिति में भारत से केवल दो विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में चुना गया है। इनमें संस्थान से डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता तथा AIIMS भोपाल से डॉ. सैकत दास शामिल हैं।
कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ के रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर एवं डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता को फेडरेशन ऑफ एशियन ऑर्गेनाइजेशन्स फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (Federation of Asian Organizations for Radiation Oncology – FARO) की पब्लिक रिलेशंस कमेटी (Public Relations Committee) का सदस्य नामित किया गया है।
फेडरेशन ऑफ एशियन ऑर्गेनाइजेशन्स फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी एशिया के विभिन्न देशों जैसे भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान एवं वियतनाम सहित अनेक देशों के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों का एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
यह रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा, वैज्ञानिक सहयोग एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।
डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से न केवल कल्याण सिंह कैंसर संस्थान, बल्कि उत्तर प्रदेश और देश के चिकित्सा जगत का भी गौरव बढ़ा है।
संस्थान के निदेशक, प्रो. ऍम.एल.बी.भट्ट सहित सभी चिकित्सकों एवं समस्त कर्मचारियों ने डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।




