फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों से अवैध वसूली करने वाला युवक शिवम मिश्रा पकड़ा गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : शनिवार 08/09.05.2026 को उत्तर रेलवे, लखनऊ रेलवे स्टेशन की रात्रि पाली (22:00 बजे से 06:00 बजे तक) के दौरान टीटीई राजीव रंजन एवं Sr. CCTC कुँजबिहारी सिंह द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर चेकिंग के दौरान एक युवक टीटीई की वेशभूषा में यात्रियों से अवैध रूप से धन लेते हुए पाया गया।

पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपना नाम शिवम मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र मिश्रा, निवासी सीतापुर बताया तथा स्वयं को मुरादाबाद मण्डल में कार्यरत टीटीई बताया। युवक के पास से एक पहचान पत्र एवं ईएफटी (EFT) बुक भी बरामद हुई। संदेह होने पर मुरादाबाद मण्डल से सत्यापन कराया गया, जिसमें यह तथ्य सामने आया कि उक्त नाम का कोई भी व्यक्ति वहां टीटीई के पद पर कार्यरत नहीं है। इसके उपरांत संबंधित युवक को विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।

उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सतर्कता बरती जा रही है

Related Articles

Back to top button