
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में आज दिनांक 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ पर अत्यंत गर्व और देशभक्ति के माहौल रहा। इस विशेष अवसर पर, जम्मू मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति का माहौल बना ।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ 6-7 मई 2025 को पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया एक सटीक और निर्णायक सैन्य अभियान था। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर भारत की ‘आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस’ नीति को मजबूती से प्रदर्शित किया।
साल 2025 में जम्मू नवनिर्मित मंडल बना था। जिसके तहत सुचारू रूप से काम करने के लिए मेनपावर से लेकर विभिन्न प्रकार की कार्यशील प्रणालीयों का अभाव था। परन्तु फिर भी सभी कमियों को पिछे छोड़, जम्मू मंडल के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने अपनी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सेवा भाव का परिचय दिया।
जम्मू मंडल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान 24 घंटे अपनी सेवाएं देकर देश की सेवा करने वाले 200 से अधिक परिचालन और वाणिज्यिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया था। साल 2025 के दौरान हुए, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जम्मू मंडल में साहसिक कार्य के योगदान का श्रेय मंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जाता हैं। जिनके अथक प्रयासों से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। उस दौरान हमारे रेलकर्मियों ने रेलवे की सुरक्षा सुनिश्चित की और सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर संचालित की गईं, और विशेष आरक्षित व अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई गईं।
जब सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण थी, तब जम्मू मंडल के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने अग्रिम मोर्चे पर रहकर निम्नलिखित महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया जिसमें सैन्य आवाजाही को प्राथमिकता के तहत सैन्य टुकड़ियों को ले जाने वाली विशेष रेलगाड़ियों (Military Rakes) को रिकॉर्ड समय में गंतव्य तक पहुँचाया गया, जिससे युद्ध क्षेत्रों में कुमक पहुँचने में कोई देरी नहीं हुई।
हाई-अलर्ट के बावजूद, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि आम यात्रियों और तीर्थयात्रियों को असुविधा न हो। उनके नेतृत्व में विशेष सहायता डेस्क स्थापित किए गए ताकि किसी भी अफवाह या डर के माहौल को नियंत्रित किया जा सके।
कमर्शियल कंट्रोल रूम को एक ‘नर्व सेंटर’ में बदल दिया गया था, जहाँ अधिकारी खुद सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन देश के विभिन्न रेल मांगों के लिए किया गया। यात्रियों के लिए खान पान से लेकर विभिन्न प्रकार की उपयोगिता पर ध्यान दिया गया।
इस दौरान किए गए सराहनीय कार्यो पर जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल को थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य रसद) और रेलवे स्टेशन संचालन को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए उचित सिंघल को सम्मानित किया।