कोटा कारखाने ने रचा इतिहास — एक वर्ष में 7389 वैगनों की ओवर हॉलिंग

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कोटा : पश्चिम मध्य रेल के कोटा स्थित वैगन रिपेयर शॉप (डब्ल्यूआरएस) कारखाने ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ आउटटर्न दर्ज किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि में डब्ल्यूआरएस कोटा कारखाने द्वारा कुल 7389 वैगनों का पीरियोडिक ओवर हॉलिंग सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है तथा कारखाने के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है।

पीरियोडिक ओवर हॉलिंग के अंतर्गत वैगनों के बॉडी एवं अंडर गियर की मरम्मत, ट्रॉली एवं बोगी के महत्वपूर्ण पुर्जों का अनुरक्षण, एयर ब्रेक सिस्टम की पूर्ण जाँच एवं मरम्मत तथा व्हील एवं एक्सल का रखरखाव किया गया, जिससे वैगनों की सुरक्षा, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हुई।

Related Articles

Back to top button