उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल के उतरेटिया जंक्शन पर टिकट चेकिंग अभियान में 206 मामले पकड़े, ₹ 1.24 लाख जुर्माना वसूला

अशोक यादव, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा शनिवार 8 अगस्त 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समर्थ गुप्ता के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उतरेटिया जंक्शन पर ट्रेन संख्या 24204, 15075, 14242, 14210, 12238 एवं 20401 की जांच की गई। चेकिंग के दौरान 206 अनियमित टिकट/यात्रा के मामले पकड़े गए। इन मामलों में किराए के रूप में ₹ 20,870 तथा जुर्माने के रूप में ₹ 1,03,000, कुल ₹ 1,23,870 की राशि वसूल की गई।

अभियान के दौरान 14 यात्रियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट, लखनऊ के समक्ष भेजा गया। चेकिंग अभियान में वाणिज्य विभाग के 32 कर्मचारियों के साथ 10 आरपीएफ एवं 6 जीआरपी के जवान भी शामिल रहे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही सफर करें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button