उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में “निर्णय निर्माण – व्यक्तिपरक पहलुओं की पड़ताल”पर कार्यशाला आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालय, जयपुर में बुधवार 13.05.26 को अधिकारियों के बौद्धिक एवं प्रशासनिक कौशल विकास के उद्देश्य से “निर्णय निर्माण – व्यक्तिपरक पहलुओं की पड़ताल” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अधिकारियों के बौद्धिक एवं प्रशासनिक कौशल विकास के उद्देश्य से “निर्णय निर्माण – व्यक्तिपरक पहलुओं की पड़ताल” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में रघुनंदन प्रसाद, पूर्व नियंत्रक भंडार, मध्य रेलवे, ने अनुभव एवं विशेषज्ञता के आधार पर अधिकारियों में प्रभावी निर्णय क्षमता का विकास करना, जटिल परिस्थितियों में संतुलित सोच को प्रोत्साहित करना तथा प्रशासनिक कार्यों में मानवीय एवं व्यवहारिक दृष्टिकोण को मजबूत बनाना है एवं निर्णय लेने की प्रक्रिया में व्यक्तिगत अनुभव, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, परिस्थितिजन्य विश्लेषण तथा नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबन्धक अमिताभ ने बदलते कार्य परिवेश में प्रभावी निर्णय क्षमता एवं सकारात्मक नेतृत्व शैली संगठन की सफलता के लिए सभी अधिकारियों को मुख्य वक्ता रघुनन्दन प्रसाद द्वारा बताये गये निर्णय निर्माण क्षमता एवं सकारात्मक नेतृत्व शैली को अपनाने पर जोर दिया।

इस कार्यशाला में अपर महाप्रबन्धक अशोक माहेश्वरी, प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button