पमरे – स्वच्छता सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता ज्ञान यात्रा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों तथा पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपूर्ण पश्चिम मध्य रेल में स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है I स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर बुधवार 30.09.2026 को महाप्रबंधक कार्यालय परिसर एवं जबलपुर स्टेशन पर एस.एस. पाराशर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) की अध्यक्षता में स्वच्छता ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर स्थित डब्लू.एस.ई.सी. के.जी./हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार रावत ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता ज्ञान यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रसार किया।

स्वच्छता ज्ञान यात्रा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय रेल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराना तथा उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुरूप गीले, सूखे, सैनिटरी एवं विशेष कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों के उपयोग तथा कचरे के उचित पृथक्करण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आशीष कुल्हाड़ा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (योजना), कृष्ण लाल, मुख्य चल शक्ति इंजीनियर, प्रज्ञेश निम्बालकर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग एवं ईएनएचएम) सहित मुख्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button