
अशोक यादव, लखनऊ : लखनऊ के AMC सेंटर एंड कॉलेज ने स्टेशन के परिवारों के लिए 60वें AWWA दिवस के उपलक्ष्य में 3.2 किलोमीटर की वॉकथॉन का सफल आयोजन किया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत AWWA, सूर्या कमान की रीजनल प्रेसिडेंट श्रीमती रुचिरा सेनगुप्ता ने की। इस वॉकथॉन में लगभग 400 लोगों ने पूरे जोश और सक्रियता के साथ हिस्सा लिया !

आर्मी परिवारों के बीच एकजुटता, फिटनेस और आपसी भाईचारे की भावना का जश्न मनाया।
