पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत शनिवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में चलाये जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान (15 मई से 5 जून 2026) के तहत शनिवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम एवं फ्रेट) महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों, रेल कॉलोनियों और चिकित्सा केंद्रों, जिनमें मुख्य रूप से गोरखपुर, लखनऊ, बादशाहनगर, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद आदि स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में रेल कर्मचारियों और यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता अभियान चला कर पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मण्डल के रेलवे अस्पतालों में भी स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान कार्यक्रमों में शपथ और जागरूकता रैली, पोस्टर, बैनर और जागरूकता संदेशों का प्रदर्शन, सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने वाला जागरूकता अभियान तथा रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यशाला आदि का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button