स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2026 के उपलक्ष्य में दिल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में दिल्ली मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), उत्तर रेलवे तथा रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF), छठी वाहिनी, दया बस्ती के बैंड द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सायं 5 से 6 तक देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम्’ की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

इस विशेष आयोजन के माध्यम से यात्रियों एवं आमजन में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह की भावना को और अधिक प्रबल किया जाएगा।

रेलवे स्टेशनों पर ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति का तिथि एवं स्थानवार कार्यक्रम इस प्रकार है:
दिनांक
रेलवे स्टेशन
प्रस्तुति
08 अगस्त 2026
दिल्ली सराय रोहिल्ला
RPSF बैंड, छठी वाहिनी,

दया बस्ती
09 अगस्त 2026
आनंद विहार रेलवे स्टेशन
RPF बैंड, उत्तर रेलवे

10 अगस्त 2026
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन
RPF बैंड, उत्तर रेलवे

11 अगस्त 2026
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
RPSF बैंड, छठी वाहिनी, दया बस्ती

12 अगस्त 2026
हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
RPF बैंड, उत्तर रेलवे

13 अगस्त 2026
दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन
RPSF बैंड, छठी वाहिनी, दया बस्ती

14 अगस्त 2026
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
RPF बैंड, उत्तर रेलवे

15 अगस्त 2026
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

RPF बैंड, उत्तर रेलवे
इस अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों एवं आमजन को देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण का अनुभव होगा। ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति स्वतंत्रता दिवस समारोह के उत्सव को और अधिक गरिमामय एवं यादगार बनाएगी।

उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल द्वारा सभी यात्रियों एवं आमजन से इन विशेष प्रस्तुतियों का हिस्सा बनने तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह की भावना को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button