राज्यपाल ने कोटि होमात्मक नव दिवसीय 108 श्री राम महायज्ञ में आहुति दी

राज्य और राष्ट्र विकास के लिए की प्रार्थना

राज्यपाल ने कहा यज्ञ सनातन संस्कृति के सर्व कल्याण की उज्ज्वल दृष्टि है


अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी , जयपुर।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे बुधवार को कोटि होमात्मक नव दिवसीय 108 श्री राम महायज्ञ में सम्मिलित हुए। उन्होंने महायज्ञ में आहुति दी और  शांति, आध्यात्मिक उन्नयन के साथ राष्ट्र और राज्य के कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की।

राज्यपाल ने इस दौरान सनातन संस्कृति को अजेय बताते हुए कहा कि यज्ञ और इस तरह के पवित्र अनुष्ठान जीवन का आलोक है। उन्होंने कहा कि यज्ञ पवित्रता के साथ वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। यह सनातन संस्कृति की सबके कल्याण में निहित उज्ज्वल दृष्टि है।

Related Articles

Back to top button