महंगाई बढ़ाने और नए – नए स्कैम लाने वाली सरकार बन गई है बीजेपी – चौधरी सुनील सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार आज महंगाई बढ़ाने और नए-नए स्कैम लाने वाली सरकार बन गई है। यह ऐसी सरकार है जो आम जनता को न चैन से जीने दे रही है और न ही महंगाई से राहत दे रही है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद, दूध, चीनी, खाद, आटा, चावल और खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की लगभग हर वस्तु महंगी होती जा रही है। सरकार गरीबों को मुफ्त राशन बांटकर वाहवाही तो लूटती है, लेकिन दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाकर जनता की जेब से कई गुना पैसा वसूल रही है।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि चीनी की बढ़ती कीमतों और इथेनॉल नीति पर सरकार जवाब दे। जनता से महंगी चीनी खरीदवाई जा रही है, जबकि किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। हर तरफ लूट और नए-नए स्कैम का खेल चल रहा है—मंदिरों से लेकर इथेनॉल और चीनी तक जनता को लूटने का आरोप सरकार पर लग रहा है।उन्होंने कहा कि किसानों को खाद महंगी, आम जनता को रसोई महंगी और सरकार को सिर्फ अपना मुनाफा दिखाई दे रहा है। आम जनता बीजेपी की महंगाई और लूट की नीतियों से परेशान हो चुकी है। यह जनता को न जीने देने वाली सरकार बन गई है।

Related Articles

Back to top button