पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 10 कर्मचारी जुलाई माह में “स्टार परफार्मर ऑफ़ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय डॉ0 शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय पंकज कुमार सिंह तथा वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संरक्षा से जुड़े परिचालन, इंजीनियरिंग तथा सिगनल एवं दूरसंचार विभागों के 10 रेलवे कर्मचारियों को जुलाई 2026 माह के लिए “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” संरक्षा पुरस्कार कार्यक्रम में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मानित कर्मचारियों में श्री कृष्ण कुमार थापा/स्टेशन अधीक्षक/खैराबाद, श्री ऋषिकान्त/स्टेशन मास्टर/खैराबाद, श्री सुरेश कुमार/स्टेशन मास्टर/रमईपुर, श्री देशराज गोस्वामी/कॉटावाला/खैराबाद, श्री कृष्ण बिहारी/ट्रैकमेन्टेनर-।।।/पीपीगंज यार्ड, श्री रुपचन्द्र पाल/ट्रैकमेन्टेनर-।।/सीतापुर, श्री अजय कुमार/ट्रैकमेन्टेनर-।अ/अटरिया, श्री सुरेन्द्र प्रताप मौर्य/लोहार-।/सीतापुर, श्री अशोक कुमार/सहायक टेली/स्वामीनारायण छपिया, श्री अनिल कुमार/सिगनल मेंटेनर-।/परसेंडी शामिल थे। इन रेलवे कर्मचारियों ने समयबद्धता, सतर्कता एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन कर रेल सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखा।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने संरक्षा पुरस्कार प्राप्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि आपका कार्य के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button